आकलन::
बायोमेरीडियन तनाव आकलन
आकलन के एक साधन के रूप में अपनी प्रभावशीलता के कारण पूरे विश्व में जानी-पहचानी तनाव आकलन की बायोमेरीडियन विधि पूरी शारीरिक प्रणाली में विशेष विंदुओं पर (जिन्हे मेरीडियन प्वाइंट्स के नाम से जाना जाता है) ऊर्जा के प्रवाह को मापती है. इससे हमारे चिकित्सक को विषंगतियों के संभावित क्षेत्रों को पहचानने तथा तदनुसार सुझाव या चिकित्सा अनुशंसित करने में मदद मिलती है.
इस आकलन विधि की शक्ति इस बात में निहित है कि यह इष्टतम उपचार के निर्धारण में चिकित्सक को सहायता देने के लिये मरीज़ के सम्बन्ध में बहुआयामी सूचना-स्रोतों को समेकित कर सकने मे सक्षम है.


