होम

आरोग्य-उपचार +
अंतःशिराभ आधान +
आकलन +
कायाकल्प कक्ष™ +

एग्जर (Exir)™

हमारे चिकित्सक

वार्षिक स्वास्थ्य विश्रान्ति

प्रमाण पत्र

Center Infoinformation

Sitemapsitemap

 

lobby

 

scroll

scroll

 

कायाकल्प कक्ष™::

body treatmentsफेशियल

फेशियल के ज़रिये मरम्मत और दृढ़ीकरण पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है.

क्लासिक युरोपियन फेशियल

हमारे फेशियल उपचारों में से खास, इस क्लासिक फेशियल में भाप, रन्ध्रों की गहन सफाई, मालिश और मास्क शामिल हैं जिनके सम्मिलित प्रभाव से आपकी त्वचा आर्द्र और संपोषित हो उठती है.

मर्दों के लिये खास नवयौवनकारी फेशियल

हम एक ताज़गी भरी साइट्रस जेल क्लींजर का प्रयोग करते हैं और उसके बाद नर्म जोजोबा बीड अपशल्कन करते हैं. फिर आपको नई ऊर्जा से भर देने वाला फेशियल मास्क लगाया जाता है और दवाब-विन्दुओं पर मालिश की जाती है. अंत में समुद्री शैवाल के पोषक खनिज तत्वों से भरपूर जेल लगाया जाता है.

समुद्री शैवाल एवं प्रति-जारक (ऍन्टी ऑक्सीडेंट) फेशियल

यह विश्रांतिदायक और नवस्फूर्तिकारी उपचार एक मृदुल सफाई और अपशल्कन की रगड़ से प्रारम्भ होता है. इसके बाद हम समुद्री शैवाल के सत्व का लेप चढ़ाते हैं और इसकी प्रभाविता बढ़ाने के लिये आवश्यक ऑयल्स से घुलित वाष्प का उपचार देते हैं. इसके बाद होती है पीठ और कन्धों की सुखद मालिश. आख़िरकार, हम एक प्रतिजारक (ऍन्टी-ऑक्सीडेंट) मास्क लगाते हैं जिसे बाद में गर्म तौलिये से छुड़ा दिया जाता है.

ऑक्सीजन फेशियल

यह एक आदर्श त्वचा-चिकित्सा है क्योंकि इससे रन्धों की पूरी सफाई हो जाती है, रक्त-प्रवाह तेज होता है, और अति-वर्णकता (हाइपर पिग्मेंटेशन) में कमी आती है. परिणामस्वरूप एक अनोखी, दमकती हुई, प्राकृतिक रूप से प्रदीप्त और कांतिमान त्वचा निखर आती है.end of article


DISCLAIMER: The extent of the response to treatment varies from patient to patient — even with similar diagnosis — as the internal bodily environment is unique to each individual patient.

एम.टी.ओ. हॉलिस्टिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा का मतलब है “सम्पूर्ण” व्यक्ति का उपचार करना - भीतर और बाहर. इसमें बाहरी और पर्यावरणीय प्रभावों तथा अन्य बातों के साथ-साथ भौतिक शरीर, विचार और भावनाएँ, आध्यात्मिक सरोकार, शरीर के अन्दर और इर्द-गिर्द के ऊर्जा-क्षेत्र इत्यादि शामिल हैं.

स्थितियाँ जिनका हम उपचार करते हैं एलर्जी, स्वलीनता (Autism), स्वघटित रोग-प्रतिरोधकता सम्बन्धी कठिनाइयां, रक्त-शर्करा सम्बन्धी गड़बड़ी, कैन्सर, हृदय सम्बन्धी स्थितियाँ, पाचन सम्बन्धी दोष, अंतःस्रावी असंतुलन (एड्रिनल, गर्भाशय/ वृषण, पीयूष, थाइराइड), प्रतिरोधक गड़बड़ियां, लसीकावाहिका सम्बन्धी कठिनाइयां, न्यूरॉलोजिकल दोष, मनोवैज्ञानिक दोष (लत, चिन्ता, अवसाद, उद्विग्न- बाध्यतापूर्ण/ भोजन व्यवहार)