आरोग्य-उपचार::
एक्युपंक्चर
ऍक्युपंक्चर हमारे शरीर के मेरीडियन प्रवाहपथ में विद्युत-धारा के संवितरण को नियंत्रित करता है, जिनका सम्बन्ध विशेष अवयवों से होता है. इस प्रकार इससे हमारी शारीरिक प्रक्रिया प्रभावित होती है. अनेक परिस्थितियों, जैसेकि पाचन-प्रणाली, स्नायु, श्वसन तंत्र तथा रक्त परिवहन सम्बन्धी गड़बड़ियों और साथ ही एलर्जी, सर दर्द, गर्दन एवं पीठ के दर्द इत्यादि में ऍक्युपंक्चर एक बडी ही कारगर चिकित्सा रही है.


