आरोग्य-उपचार::
ध्यान कक्ष
हम स्वस्थ तब रहते हैं जब हम अपने शरीर के सभी ऊर्जा केन्द्रों से ऊर्जा का अबाधित प्रवाह होने देते हैं. जब हम ध्यान और विश्रान्ति की स्थिति मे होते हैं तो हम प्रभावी रूप से इन ऊर्जा केन्द्रों को खोल रहे होते हैं और इस प्रकार किसी भी उपचार विधि को बेहतर और तेजी से काम करने देते हैं. इसी कारण हम अनुशंसा करते हैं कि हमारे मरीज़ किसी भी उपचार से पहले ध्यान कक्ष में 15 मिनट का ध्यान करें.
हर मरीज़ को उसकी स्वास्थ्य प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये एक खास टैमरकोज़ व्यायाम प्रस्तावित किया जात है. टैमरकोज़ का अर्थ है "शक्तियों का संकेन्द्रण". इस चिर-प्राचीन विधि का मूल स्रोत सूफ़ीवाद की शिक्षाओं में है. 1,400 वर्षों से भी अधिक पुरानी यह विधि आधुनिक जीवन में पूरब की अपार बुद्धिमत्ता का समाहार प्रस्तुत करती है.


